Family Mysteries 3 इस खेल गाथा की तीसरी कड़ी है जिसमें आपको विभिन्न रहस्यों को सुलझाने के लिए अपने हर तर्क कौशल का उपयोग करना होता है। इस कड़ी में, आपको कुछ अजीब सी प्रयोगशालाओं में ले जाया जाता है जहाँ आपको प्रत्येक रहस्य का समाधान खोजने के लिए पात्रों और वस्तुओं के बीच के संबंधों का पता लगाना होता है।
Family Mysteries 3 में संकेतक ढूँढ़ने के लिए आपको बस प्रत्येक परिदृश्य के आसपास बिखरे हुए अवयवों को टैप करना होगा। हालाँकि, कुछ मामलों में, आपको कुछ ऐसी वस्तुएँ मिलेंगी जिन्हें आप खोल नहीं पाएंगे यदि आपको उसके पहले कुछ अन्य वस्तुएं न मिल चुकी हों। किसी भी स्थिति में, प्रकट होनेवाले पात्रों से बात करते समय अपनी इन्वेन्ट्री की जांच करना भी आवश्यक है ताकि आपको ऐसी सूचनाएँ मिल सकें जिनसे आपको सुविधा हो।
Family Mysteries 3 में ध्यान देने योग्य एक अन्य पहलू यह है कि परिदृश्य बदलते रहते हैं और जैसे-जैसे आप कहानी में आगे बढ़ते हैं, संकेतन ढूंढना कठिन होता जाता है। हालाँकि, यह उन चीजों में से एक है जो इस गेम को मज़ेदार बनाती है जबकि आप मुख्य पात्र की मदद करते हैं ताकि वह अपने परिवार के से संंबंधित रहस्यों को खोज पाए।
Family Mysteries 3 एक अविश्वसनीय रूप से मनोरंजक गेम है जो आपको छिपे हुए रहस्य को उजागर करने में मदद के लिए सुरागों की तलाश में हर परिदृश्य की जांच करने में घंटों बिताने का अवसर देता है। इन प्रयोगशालाओं में आपके पात्र को जितनी जानकारी है उससे कहीं ज्यादा रहस्य छिपे हैं और इसलिए आपको सभी उत्तरों को खोजने में उसकी मदद करनी होगी।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.3 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Family Mysteries 3 के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी